logo

ब्रेकिंग : JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में ED की एंट्री, मनी ट्रेल की जांच शुरू

Screenshot_2026-08-10_090525.jpg

रांची
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी शुरू कर दी है। ED ने CID में दर्ज FIR के आधार पर ECIR दर्ज करते हुए मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। 
आर्थिक लेन-देन और मनी ट्रेल पर फोकस
सूत्रों के मुताबिक, ED की जांच का मुख्य फोकस परीक्षा में कथित गड़बड़ी के पीछे हुए आर्थिक लेन-देन और संभावित मनी ट्रेल का पता लगाना होगा। जांच एजेंसी यह भी खंगालेगी कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी तरह का वित्तीय लाभ किसे और कैसे पहुंचाया गया। जरूरत पड़ने पर ED इस मामले में अलग से FIR भी दर्ज कर सकती है।
CID की जांच में अब तक 19 गिरफ्तार
JPSC से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच पहले से ही CID कर रही है। इस मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से भी CID कई दौर की पूछताछ हो चुकी है।
CBI और रांची पुलिस में भी दर्ज हैं मामले
इस प्रकरण से जुड़े दो मामले CBI में और एक मामला रांची पुलिस में भी दर्ज है। अब ED की एंट्री के बाद जांच का दायरा और व्यापक होने की संभावना है। माना जा रहा है कि वित्तीय लेन-देन, मनी ट्रेल और संभावित लाभार्थियों की जांच से आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
 

Tags - JPSC ED CID Jharkhand News Recruitment Scam